आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा

भारत के ऋषियों-मुनियों ने हजारों वर्षों की तपस्या और अनुभव से एक ऐसी चिकित्सा पद्धति बनाई, जो केवल रोग का इलाज नहीं करती थी, बल्कि जीवन को रोग-मुक्त और दीर्घायु बनाती थी। यह पद्धति थी — आयुर्वेद।
आयुर्वेद का अर्थ ही है — आयु का वेद, अर्थात् जीवन जीने का शास्त्र। इसमें केवल औषधियाँ ही नहीं, बल्कि आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग, प्राणायाम, ध्यान, और मानसिक संतुलन जैसे जीवन के हर पहलू का ज्ञान समाहित है।
लेकिन विदेशी ताकतों ने समझ लिया कि जब तक भारत के लोग स्वस्थ और आत्मनिर्भर हैं, तब तक उन्हें गुलाम बनाना असंभव है। इसलिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया —
पहले आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को “पुराना” और “अवैज्ञानिक” कहकर लोगों के मन से इसका विश्वास तोड़ा गया।
फिर एलोपैथी को “आधुनिक” कहकर थोप दिया गया।
एलोपैथी का खेल बड़ा गहरा है —
पहले दवा के नाम पर रसायन लाए जाते हैं, फिर उन्हीं दवाओं के दुष्प्रभाव से नई बीमारियाँ पैदा होती हैं।
जिस बीमारी का इलाज वे करते हैं, उसकी जड़ को कभी नहीं मिटाते, केवल लक्षण दबाते हैं।
एक बीमारी खत्म करने के नाम पर कई नई बीमारियाँ शरीर में डाल देते हैं।
नतीजा यह है कि आज इंसान जन्म से वेंटिलेटर पर पैदा होता है और मौत तक वेंटिलेटर पर जीता है।
आज हालत यह है कि अस्पताल, दवा कंपनियाँ और मेडिकल सिस्टम एक ऐसा चक्रव्यूह बन गए हैं, जिसमें हर आदमी एक “स्थायी मरीज़” बना दिया गया है।
लेकिन हमारे पास हमारे ऋषियों की दी हुई वह जीवनशैली आज भी है —
सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठना, योग करना, सूर्य की किरणों से ऊर्जा लेना, शुद्ध आहार, ऋतु के अनुसार आहार-विहार, और औषधियों का प्रयोग केवल आवश्यकतानुसार।
आयुर्वेद में हर बीमारी का कारण और उसकी जड़ से उपचार का ज्ञान मौजूद है, जिसे अपनाने वाला व्यक्ति जीवनभर दवा का मोहताज नहीं बनता।
हमारा संकल्प
वक्ता निर्माण महाअभियान के अंतर्गत हम ऐसे वैद्य तैयार करेंगे, जो केवल रोग मिटाएँगे ही नहीं, बल्कि लोगों को ऐसी दिनचर्या और जीवन पद्धति सिखाएँगे जिससे वे कभी बीमार ही न पड़ें।
ये वैद्य इस बीमारी-निर्माण व्यवस्था को चुनौती देंगे, जो लोगों को आजीवन दवा पर निर्भर बनाती है।
हम एक ऐसी चिकित्सा व्यवस्था खड़ी करेंगे, जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर घर फिर से स्वस्थ, निरोग और आत्मनिर्भर बन सके।
आयुर्वेद – पांच मुख्य बिंदु
- आयुर्वेद जीवन का विज्ञान है – यह केवल रोग-निवारण नहीं, बल्कि जन्म से मृत्यु तक स्वस्थ, संतुलित और सुखी जीवन जीने की पूर्ण विधि है।
- विदेशी षड्यंत्र से आयुर्वेद का ह्रास – सुनियोजित तरीके से आयुर्वेद को “अवैज्ञानिक” कहकर बदनाम किया गया और एलोपैथी को “आधुनिक” बताकर थोप दिया गया।
- बीमारी का कारोबार – एलोपैथी में रोग की जड़ नहीं मिटाई जाती, केवल लक्षण दबाए जाते हैं, ताकि मरीज़ जीवनभर दवाओं का ग्राहक बना रहे।
- हमारी ऋषि परंपरा की औषधि शक्ति – जड़ी-बूटियाँ, योग, प्राणायाम, पंचकर्म और सही आहार-विहार से असाध्य से असाध्य रोग भी जड़ से समाप्त होते हैं।
- हमारा मिशन – वैद्य निर्माण – वक्ता निर्माण महाअभियान के माध्यम से ऐसे वैद्य तैयार करना जो बीमारी-मुक्त भारत का निर्माण करें और इस दवा-निर्भर व्यवस्था को समाप्त करें।